(रांची)प्रदेश राजद राज्य कार्यकारिणी की बैठक 18 दिसम्बर को

Uncategorized

रांची,(ईएमएस)।झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेशाध्यक्ष अन्नपुर्णा देवी के निर्देशानुसार राज्य कार्यकारिणी की बैठक 18 दिसम्बर को प्रदेश राजद कार्यालय राँची में समय 11 बजे से होगी।
प्रदेश प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने बताया कि इस बैठक में मुख्य रूप से संगठन को पंचायत से प्रदेश स्तर तक मजबूत व धारदार करने,सदस्यता अभियान की समीक्षा ,वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर विचार विमर्श,राज्य सरकार व केंद्र सरकार के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन की रूप रेखा पर विचार विमर्श होगा।
बैठक में सभी पूर्व संसद,पूर्व विधायक, प्रदेश पदाधिकारी,प्रदेश कार्यकारिणी के सभी सदस्य,सभी प्रकोष्ठ अध्यक्ष तथा सभी जिला अध्यक्ष उपस्थित रहेंगे।
सिन्हा/2.00/13दिसंबर18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *