(रांची)कार-ट्रेलर के बीच सीधी टक्कर, दो की मौत,एक अन्य घायल

मध्य प्रदेश

रांची,(ईएमएस)। झारखंड के धनबाद जिला अंतर्गत गोविंदपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह कार और ट्रेलर के बीच हुई सीधी टक्कर में कार में सवार दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि एक अन्य शख्स घायल हो गया।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार एनएच-2 पर कालाडीह मोड़ के निकट रियल एस्टेट कंपनी वास्तु विहार के डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर संजय सिंह की कार सामने से आ रहे ट्रेलर से जा टकरायी। इस हादसे में संजय सिंह और कार चालक विवेक की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि कार में पिछली सीट पर बैठे मनोज झा नामक व्यक्ति को गंभीर चोट आयी है।
घटना की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल को बाहर निकाला और इलाज के लिए पीएमसीएच पहुंचाया। जबकि दोनों शव को भी पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया गया है। पुलिस की सूझबूझ से सड़क जाम भी नही हुई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तेज रफ्तार मारुति सुजुकी आर्टिका के द्वारा ट्रेलर में टक्कर मारी गई थी। जिससे दो लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई और एक घायल को पीएमसीएच भेजा गया है। बताया गया है कि अगर कार चालक और अगली सीट पर सवार ने सीट बेल्ट का इस्तेमाल किया होता तो कार की सेफ्टी डिवाइसेज के काम करने एवं एयरबैग खुल जाता और दोनों की जान बच सकती थी।
सिन्हा/2.00/13दिसंबर18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *