(जयपुर) बालश्रम करवाने के दो आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश

जयपुर (ईएमएस)। हिण्डौनसिटी में लाख के चूडे बनाने की दुकानों पर बालश्रम कराने के मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने दो चूडा व्यवसायियों को गिरफ्तार कर लिया वहीं उन्हें न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेेल भेज दिया गया। उप निरीक्षक रूपसिंह ने बताया कि आरोपी अनीस मनिहार व शाहरूख खान है जो अपनी चूडा बनाने की दुकानों पर नाबालिगों से काम कराते है। पुलिस ने कुछ दिन पहले दुकानों पर छापामारी कर कई बालश्रमिकों को मुक्त कराया था तब आरोपी फरार हो गए थे जिनको मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर घरों से गिरफ्तार कर लिया गया।
अशोक शर्मा/ 5 बजे/ 13 दिसम्बर , 2018

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *