(इन्दौर) रणजीतसिंह कॉलेज के 25 वर्ष पुराने छात्रों का मिलन 16 को –

इंदौर

:: देश-विदेश में पदस्थ 500 से अधिक स्टूडेंट्स आएंगे ::
इन्दौर (ईएमएस)। खंडवा रोड स्थित महाराजा रणजीत सिंह कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल साईंसेस के एलुमिनी एसो. ने रविवार 16 दिसंबर को सांय 5 बजे कॉलेज परिसर में ‘उमंग-2018’ का आयोजन किया है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आनंद निघोजकर, डायरेक्टर डॉ. ईरा बापना, सीईओ सतविंदरसिंह और एसो. के प्रेसीडेंट उमेश झा ने बताया कि समारोह में पिछले 25 वर्षों में कॉलेज के पास आउट स्टूडेंट्स शामिल होकर अपनी कॉलेज लाईफ की पुरानी यादों को ताजा एवं साझा करेंगे। इस मौके पर एलुमिनी स्टूडेंट्स ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी संजोए हैं। इनमें डांस, संगीत और मस्ती-धमाल शामिल है। कॉलेज के प्रिंस-प्रिंसेस स्पर्धा के प्रतिभागी भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। एसो. के सचिव अविनाश शर्मा, पीआरओ विकास केडिया, पराग कुमार, ऋषि भार्गव एवं विवेक खंडेलवाल ने बताया कि इस मौके पर देश-विदेश में पदस्थ 500 से अधिक एलुमिनी मौजूद रहेंगे।
उमेश/पीएम/13 दिसम्बर 2018

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *