(भोपाल) दुल्हन की तरह सजी राजधानी

Uncategorized

चारों तरफ पोस्टर और बैनर
भोपाल (ईएमएस)। मुख्यमंत्री पद पर कमलनाथ के शपथ ग्रहण समारोह पर पूरा भोपाल पोस्टर और बैनर से सजा दिया गया कट आउट होडिंग बैनर बड़ी संख्या में भोपाल की हर अंचल में लगे है। विशेष रूप से वीआईपी रोड से लेकर लिंक रोड में सबसे ज्यादा पोस्टर बैनर और होडिंग लगाए गए। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय को लाइटिंग से सजाया गया। शपथ ग्रहण समारोह की ठीक पहले कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेताओं ने अपना अपना शक्ति प्रदर्शन किया।
15 साल बाद मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का पूरा माहौल बदला हुआ दिख रहा है। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सड़क के दोनों ओर बैनर पोस्टर और झंडे लगाकर भोपाल को कांग्रेसमय करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। विशेष रूप से वी वी आई पी रोड, पॉलिटेक्निक चौराहा, रोशनपुरा चौराहा, शिवाजी नगर, चेतक ब्रिज, कैरियर कॉलेज के आसपास झंडे और बैनर से अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया।
एसजे/गोविन्द/17दिसम्बर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *