मुंबई अग्निकांड में मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये का मुआवजा घोषित

मध्य प्रदेश

नयी दिल्ली 18 दिसंबर (वार्ता) केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष कुमार गंगवार ने मुंबई के कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) अस्पताल के अग्नि कांड में जान गंवाने वाले प्रत्येक मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपए का मुआवजा देने की घोषणा की है।
श्री गंगवार ने मंगलवार को यहां इस हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि अग्निकांड में गंभीर रुप से घायल व्यक्तियों को दो – दो लाख रुपए और मामूली रुप से घायल लाेगों को एक एक लाख रुपए की मदद दी जाएगी।
श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अनुसार अस्पताल में आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक सूचना में कहा गया है कि अस्पताल में पुनर्निर्माण कार्य से संबंधित सामग्री में आग लग गयी और चारों तरफ धुआं फैल गया। इस हादसे में दम घुटने से आठ लोगों की मौत हो गयी और 158 लोग घायल हो गये। इनमें 57 को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है।
सत्या अरुण
जारी वार्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *