(इंदौर) हार के कई कारण : महापौर 

इंदौर

इंदौर, १८ दिसंबर (ईएमएस)। शह की महापौर ने कहा कि भाजपा की हार के कई कारण है। इसकी जांच हो रही है। महापौर से एक कार्यक्रम में ईएमएस प्रतिनिधि ने पूछा कि इंदौर में इतना अच्छा काम होने के बाद भी भाजपा को इस बार ५ सीटें ही मिली जबकि कांग्रेस की ३ सीटें गत चुनाव से इस बार बढ़ी, क्या हार का कारण ताई और भाई में विवाद रहा है। क्या टिकट वितरण में गड़बड़ी रही या स्मार्ट सिटी की तोड़फोड़ हार का कारण बना है? महापौर ने सभी बातों को नकारते कहा कि हार के एक नहीं अनेक कारण रहे हैं जांच हो रही है। बात सामने आ जाएगी।
(उमेश/अर्चना पारखी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *