(इन्दौर) मध्य प्रदेश की महिला टेनिस टीम घोष‍ित –

इंदौर

इन्दौर (ईएमएस)। भ‍िलाई (छत्तीसगढ़) में होने वाली राष्ट्रीय स्पर्धा ‘अख‍िल भारतीय अंर्तराज्य टीम टेनिस चैम्प‍ियनश‍िप’ के लिए म.प्र. टेनिस संघ ने मध्य प्रदेश की तीन सदस्यीय महिला टेनिस टीम घोष‍ित कर दी गई है। टीम में इन्दौर की अवन‍ि मित्तल (कप्तान), सारा यादव व बड़वानी की राश‍ि मालवीय को शामिल किया गया है। म.प्र. टेनिस संघ के सचिव अनिल धूपर ने बताया कि अखि‍ल भारतीय अंतर्राज्य टीम टेनिस चैम्प‍ियनश‍िप भ‍िलाई ने 24 से 28 दिसम्बर तक आयोजित की जायेगी। इस राष्ट्रीय स्पर्धा में देशभर से लगभग 30 राज्यों की टीमें भाग लेंगी। यह प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ राज्य टेनिस संघ द्वारा आयोजित कराई जा रही है।
उमेश/पीएम/17 दिसम्बर 2018

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *