(भोपाल) किसानों को प्रशिक्षण देगी कृषि आधारित कंपनी

Uncategorized

भोपाल (ईएमएस)। देश में कृषि उत्पाद की क्षमता लगातार बढ़ रही है। लेकिन भंडारण सही तरीके से नहीं होने के कारण 30 फ़ीसदी कृषि उत्पाद बर्बाद हो जाता है। इसे रोकने के लिए कृषि आधारित कंपनी यूपीएल ने अनाज बचाओ अभियान शुरू किया है।
यूपीएल के बिजनेस प्रमुख उज्जवल कुमार के अनुसार, मध्य प्रदेश में अपने अभियान को शुरू करने के लिए उन्होंने मीडिया से चर्चा की। उन्होंने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि इस अभियान में किसानों को अनाज भंडारण की वैज्ञानिक तकनीकी का प्रशिक्षण देकर उत्पादित अनाज को बचाने का प्रयास होगा।
एसजे/गोविन्द/18दिसम्बर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *