स्मार्ट सिटी में यातायात अस्त व्यस्त

Uncategorized

ग्वालियर (ईएमएस) ।शहर भले ही स्मार्ट सिटी योजना में शामिल हो चुका है लेकिन नगर की यातायात व्यवस्था सुधरने की जगह बिगडती जा रही है। चौराहोें पर खडी यातायात पुलिस भी मूक दर्शक बनी बाहन चालकों को यातायात के नियमों का उलंंघन करते देखती रहती है। चौरहों पर लगे सिग्नल शो पीस बनते जा रहे है।रेड लाइट जंप करना वाहन चालकों का शौक बनता जा रहा है। तेज गति से भागते वाहनों से आए दिन होने वाले हादसोें के बाद भी प्रशासन यातायात व्यवस्था सुधारने मे कोई रुचि नहीं ले रहा है। बिगडती यातायात व्यवस्था के कारण प्रमुख बाजारों तथा मार्गो मे जाम लगना आम बात हो गई। सडकोंं पर नाबालिग वाहन दौडा रहे तो यात्री वाहन चालक खुले आम यातायात नियमों की धज्जियां उडा रहे। कागजों मे शहर भले की स्मार्ट सिटी कहलाने लगा है लेकिन नगर की हालत कस्बे जैसी नजर आ रही है।

राजेश शर्मा १९ दिसंबर २०१८

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *