सुषमा का बंगला दिग्विजय सिंह को आवंटित

मध्य प्रदेश

 भोपाल (ईएमएस)। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज का भोपाल स्थित सरकारी बंगला सी 7 प्रोफेसर कॉलोनी आवंटित कर दिया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने यह बंगला आवंटित करने के लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री को आवेदन दिया था। किंतु उन्होंने इस पर कोई निर्णय नहीं लिया था। अब वर्तमान मुख्यमंत्री ने दिग्विजय सिंह को सी 7 प्रोफेसर कॉलोनी का बंगला आवंटित करने के आदेश जारी किए हैं। कांग्रेस के ही सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और सांसद विवेक तंखा अभी बंगला आवंटित होने की प्रतीक्षा में है।
एसजे/गोविन्द/19दिसम्बर/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *