(ग्वालियर)ऊर्जा संरक्षण पर चित्रकला स्पर्धा २१ को

Uncategorized

ग्वालियर (ईएमएस) । मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड भोपाल द्वारा राष्ट्रीय ऊर्जा सप्ताह की शुरुआत २१ दिसंबर को होगी। यह प्रतियोगिता रोशनी घर स्थित श्रम कल्याण केंद्र में होगी। इसमें ग्रामीण विद्युतीकरण अथवा ऊर्जा संरक्षण विषय पर होगा। यह प्रतियोगिता सुबह ११:३० बजे से शुरू होगी। यह प्रतियोगिता तीन समूह में होगी। इसमें प्राइमरी, जूनियर और सीनियर ग्रुप में होगी। इस प्रतियोगिता में तीन प्रतिभागियों को पुरस्कार दिया जाएगा। प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागी को ड्राइंग शीट स्वयं लानी होगी। इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए पंजीयन शुरू हो गए हैं। इसमें स्कूली छात्र-छात्राएं शामिल हो सकते हैं। इस प्रतियोगिता के लिए को-ऑर्डिनेटर प्रियंका अटारिया को बनाया गया है।

राजेश शर्मा १९ दिसंबर २०१८

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *