मास्टर्स बैड़मिंटन स्पर्धा 24 दिस. से रेसीडेंसी क्लब में –

Uncategorized

इन्दौर (ईएमएस)। इन्दौर जिला बैड़मिंटन संगठन और रेसीडेंसी क्लब के संयुक्त तत्वावधान में अर्जनदास पर्चानी स्मृति चौथी इन्दौर जिला मास्टर्स (वेटरंस) बैड़मिंटन स्पर्धा 24 से 26 दिसम्बर तक होगी। इन्दौर जिला बैड़मिंटन एसो. के सचिव आर.पी. सिंह नैयर ने बताया कि स्पर्धा रेसीडेंसी क्लब में खेली जायेगी।
स्पर्धा में 35+, 40+, 45+, 50+, 55+, 60+, 65+ और 70+ आयु वर्ग के महिला पुरूष एकल और युगल मिश्रित युगल मुकाबले होंगे। प्रव‍िष्ट‍ियॉं 22 दिसम्बर तक आर.पी. सिंह नैयर, सह-सचिव धर्मेश यशलहा और रेसीडेंसी क्लब प्रबंधक शेखर तिवारी को दी जा सकती है। स्पर्धा के आधार पर इन्दौर जिला मास्टर्स (वेटरंस) टीम का चयन होगा, जो छ‍िंदवाड़ा में 7 से 10 जनवरी तक होने वाली तीसरी म.प्र. राज्य मास्टर्स (वेटरंस) बैड़मिंटन स्पर्धा में हिस्सा लेगी। पहले इन्दौर जिला मास्टर्स बैड़मिंटन स्पर्धा 17 दिसम्बर और 22 दिसम्बर से नेहरू स्टेडियम में होने वाली थी। अब 24 दिसम्बर से रेसीडेंसी क्लब में होगी।
उमेश/पीएम/19 दिसम्बर 2018

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *