घर में घुसकर चोर ले गए नकदी व लाखों के जेवरात

मध्य प्रदेश

 पॉश कॉलोनी न्यू सिविल लाइंस में चोरों ने एक मकान में घुसकर लाखों रुपए के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। वारदात की जानकारी मकान मालिक संदीप त्रिवेदी को घर आने पर लगी। चोरी की वारदात की सूचना मथुरा गेट थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात की जानकारी ली और साक्ष्य जुटाए। महिला थाने के पास हुई इस चोरी से क्षेत्र में हड़कंप सा मच गया। घटना के समय मकान मालिक संदीप त्रिवेदी और उसकी पत्नी घर का ताला लगा कर कहीं गए हुए थे और जब वह घर लौटे तो सामान बिखरा पड़ा था । चोरों ने घर में घुसकर अलमारी के ताले तोड़े और लाखों रुपए के सोने- चांदी के जेवरात और करीब 40 हजार रुपए लेकर फरार हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *