बिस्कुट देने के बहाने 7 साल की मासूम से दुष्कर्म 

Uncategorized

दिल्ली के गाजीपुर इलाके में घर दूध लेने निकली 7 साल की मासूम से अनजान शख्स ने दुष्कर्म किया है। बिस्कुट दिलाने की बात कर आरोपी ने मासूम को एक मकान के तीसरी मंजिल पर स्थित छत पर ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। मासूम को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दुष्कर्म की पुष्टि हो गई। पुलिस ने पॉक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू की है। 7 साल की मासूम परिवार के साथ गाजीपुर इलाके में रहती है। वह पास के सरकारी स्कूल में दूसरी कक्षा की छात्रा है। वारदात १७ दिसंबर को हुई। सोमवार सुबह करीब पौने दस बजे वह घर से दूध लेने निकली थी। उसी दौरान रास्ते में उसे एक अनजान युवक मिला। आरोपी ने बच्ची को बिस्कुट देने की बात की तो पहले उसने मना कर दिया। इसके बाद आरोपी ने उसे बिस्कुट के कई पैकेट दिलाने की बात की तो मासूम तैयार हो गई। आरोपी बच्ची को पड़ोस के एक मकान की तीसरी मंजिल स्थित छत पर ले गया। वहां उसने वारदात को अंजाम दिया। मासूम चिल्लाई तो आरोपी वहां से फरार हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *