टाटा टिगोर ईवी अब पुणे में सेल्‍फ-ड्राइव के लिये उपलब्‍ध

Uncategorized

 पुणे,: शेयर्ड मो‍बिलिटी यूजर्स की संख्‍या आज तेजी से बढ़ रही है। इस बढ़ते बाजार में, टाटा मोटर्स ने आज पुणे में टाटा टिगोर ईवी (इलेक्ट्रिक वाहनों) की पेशकश करने के लिये सेल्ड्राइव रेंटल प्लेटफॉर्म ज़ूमकार के साथ हाथ मिलाया है।

इस अवसर पर पुणे में एक प्रतीकात्‍मक समारोह का आयोजन किया गया। इसमें श्री शैलेश चंद्रा, प्रेसिडेंटइलेक्ट्रिक मोबिलिटी बिजनेस एंड कॉर्पोरेट स्ट्रैटेजी और ग्रेग मोरन, सहसंस्थापक और सीईओ, ज़ूमकार ने बानेर में कोनकोरडे मोटर्स से टिगोर ईवी की पहली खेप को हरी झंडी दिखाई।

इस अवसर पर शैलेश चंद्रा ने कहा, ”मोबिलिटी का भविष्‍य कनेक्‍टेड, शेयर्ड और शून्‍य उत्‍सर्जन तकनीकों द्वारा पावर्ड रहने वाला है। टाटा मोटर्स इस बदलाव वाले सफर और एकसमान मानसिकता वाले साझीदारों के साथ काम करने के लिये प्रतिबद्ध है, ताकि इकोसिस्‍टम को बढ़ावा दिया जा सके और उसे सक्षम बनाया जा सके। पुणे के नागरिकों को शेयर्ड मोबिलिटी समाधान पेश करने के लिये ज़ूमकार के साथ हमारी साझेदारी की घोषणा करते हुये हमें बेहद खुशी हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *