इंडियन आइडल के सेट पर भावुक हुए मनीष पॉल

Uncategorized

सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल के ग्रैंड फाइनल  के सेट पर  स्पेशल वीडियो चलाया गया था, जिसे देखने के बाद पहली बार काफी भावुक हो गए।
, “यह वीडियो मनीष के अब तक के संघर्षपूर्ण जीवन दिल्ली से मुंबई तक की यात्रा को दिखाता है। उनके दो शिक्षकों ने इस बारे में बात की कि कैसी वह क्लास में एक बैकबेंचर हुआ करते थे, लेकिन मौज मस्ती में हमेशा बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया करते थे। उनका दिल्ली से आने वाला एक दोस्त पुराने दिनों को याद करते हुए बताता है कि कैसे वह दोनों एक मिठाई की दूकान पर अपना समय बिताया करते थे और इस दौरान मनीष तरह तरह के एक्ट कर के सभी का मनोरंजन कराते थे। उनकी पत्नी सान्युकता, जो पहले उनकी गर्लफ्रेंड थी, ने शेयर किया कि, जब भी वह मनीष को फ़ोन करती थी तो मनीष का एक ही जवाब होता था कि वह यश राज स्टूडियो में लंच ले रहा है, जबकि असल में वह घंटों स्टूडियो के बाहर बैठे सैंडविच खाया करता था।“
उनकी पत्नी ने आगे बताया कि अपने संघर्ष के दिनों में मनीष पैसों की बचत करने के लिए चेम्बुर से हवाई अड्डे तक पैदल ही चले जाते थे और बाद में उन्होंने उस पैसे का इस्तेमाल उनके लिए एक अंगूठी खरीदने में किया था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *