हुनर हाट के जरिए रोजगार को बढ़ावा: नकवी

ताज़ा खबर

मुंबई, 22 दिसंबर (वार्ता) केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आज यहाँ कहा कि मोदी सरकार ने धर्म-जाति, क्षेत्र के ‘स्पीड ब्रेकर’ को ख़त्म कर ‘विकास का हाईवे’ तैयार किया है,‘हुनर हाट’ इसी ‘हाईवे’ का हिस्सा है जहाँ देश भर के दस्तकारों-शिल्पकारों के ‘विकास एवं सशक्तिकरण की गाड़ी’ सरपट दौड़ रही है।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज यहाँ श्री नकवी की उपस्थिति में अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की ओर से मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कांपलेक्स में आयोजित किये जा रहे ‘हुनर हाट’ का उद्घाटन किया। हुनर हाट का आयोजन 21 से 31 दिसंबर, 2018 तक एमएमआरडीए मैदान, बांद्रा-कुर्ला कांपलेक्स, मुंबई में किया जा रहा है। इस अवसर पर मुंबई भाजपा के अध्यक्ष एवं विधायक आशीष शेलार और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
श्री फडणवीस ने कहा कि हुनर हाट में पूरे भारत की कला, संस्कृति एक ही जगह पर एकत्र हुई है। देश के दस्तकारों, शिल्पकारों के स्वदेशी हस्तनिर्मित उत्पाद बहुत ही शानदार हैं और इस कला की विरासत को और प्रोत्साहित करने के लिए केंद्र सरकार एवं महाराष्ट्र सरकार मजबूती के साथ काम कर रहे हैं।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *