रोहतक, 23 दिसंबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष सुभाष बराला ने आज पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रदेश प्रभारियों की घोषणा की।
पार्टी के जारी बयान के अनुसार प्रदेश प्रभारी एससी मोर्चा बन्तो कटारिया को बनाया गया है जबकि प्रदेश प्रभारी-महिला मोर्चा कविता चौधरी को। इसके अलावा बीसी मोर्चा का प्रभार धर्मपाल शर्मा, किसान मोर्चा का प्रभार जेपी दलाल, पंचायती राज प्रकोष्ठ एवं शिक्षक प्रकोष्ठ का प्रभार डा. किरण कलकल और खेल प्रकोष्ठ का प्रभार वीरेन्द्र कौशिक
को सौंपा गया है।