सार्वजनिक स्थलों पर बर्थ डे पार्टी पर 12 जुलाई तक रोक

सूरत | शहर पुलिस आयुक्त ने एक अधिसूचना जारी कर सार्वजनिक स्थलों पर बर्थ डे पार्टी मनाने पर आगामी 12 जुलाई 2019 तक प्रतिबंध लगा दिया है| पुलिस आयुक्त का आदेश आज से प्रभावी हो गया है| सूरत शहर के खास क्षेत्रों में स्कूल या कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा देर रात जन्म दिन की पार्टी के बहाने आम लोगों को खलेल पहुंचे इस प्रकार और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान या अन्य व्यक्ति या एक-दूसरे के शरीर पर सेलो टेप, केमिकल या अन्य फोम शरीर पर जबरन लगाकर मारपीट की घटनाएं सामने आई हैं| इस प्रकार की हिंसात्मक पार्टियों में व्यक्ति की मौत की संभावनाओं को देखते हुए सूरत पुलिस आयुक्त ने अधिसूचना जारी कर रात्रि के दौरान सार्वजनिक गार्डन, सड़, बीआरटीएस कोरिडोर, ब्रिज या अन्य सार्वजनिक स्थलों पर अन्य व्यक्ति पर बल प्रयोग कर जबरन कैक या सेलो टेप या केमिकल इत्यादि किसी फोम का उपयोग करते हुए बर्थ डे पार्टी मनाने पर प्रतिबंध लगा दिया है| यह आदेश 14 मई 2019 से 12 जुलाई 2019 तक जारी रहेगा|