रांची,।झारखंड प्रदेश भारतीय जनता के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा का यह लोकसभा चुनाव आखिरी चुनाव है, कोल्हान में शुरू झामुमो के पतन की गाथा के ताबूत में अंतिम कील संताल परगना में ठोंकी जाएगी।
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने भाजपा कार्यालय में एक प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि आजादी के बाद पहली बार किसी सरकार ने संथाल परगना पर विशेष ध्यान दिया है । उन्होंने कहा कि देवघर में एम्स और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा तथा साहिबगंज में गंगा नदी पर पुल, बंदरगाह और 50000 लीटर का डेयरी प्लांट ,एनएच 80 का तैंतीस सौ करोड़ की लागत से फोरलेन ,दुमका में मेडिकल कॉलेज ,पहाड़िया बटालियन का गठन ,डाकिया योजना के अंतर्गत आदिम जनजाति को उनके घर तक अनाज पहुंचा कर और संताल में रेल नेटवर्क को बेहतर करके केंद्र और राज्य सरकारों ने यह दिखा दिया की पहली बार किसी सरकार ने संथाल की सुध ली है। प्रतुल शाहदेव ने कहा कि आज तक झामुमो और कांग्रेस संथाल परगना के आदिवासियों को वोट बैंक के रूप में यूज करती थी ।लेकिन पहली बार भाजपा की सरकारों ने संथाल परगना को राष्ट्र की मुख्यधारा से जोड़ा है। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अपने कार्यकाल में संथाल परगना का रिकॉर्ड संख्या में दौरा किया है।
उन्होंने कहा की संताल में 3000 करोड़ की लागत से 1248 ाउ सड़क का निर्माण हो चुका है । एनएच 133, एनएच 333 ,एनएच 114 । को बेहतर बनाने का कार्य चल रहा है। प्रधानमंत्री आवास के अंतर्गत 121000 लोगों को, बाबासाहेब आवास के अंतर्गत 652 लोगों को आवास योजना, इंदिरा आवास के अंतर्गत 60000 लोगों को और बिरसा आवास योजना के अंतर्गत 5700 लोगों को आवास मुहैया कराया जा चुका है। संथाल में विभिन्न सखी मंडलों के जरिए 540000 बहनों को स्वरोजगार से जोड़ने का बड़ा कार्य हुआ है। और संथाल में ही ग्रामीण जलापूर्ति के अंतर्गत 26 योजनाओं की शुरूआत हो चुकी है जिससे लाखों ग्रामीणों को उनके घरों तक शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है ।प्रतुल ने कहा कि सन्थाल की जनता समझ चुकी है कि कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा ने उन्हें सिर्फ वोट बैंक बना कर रखा लेकिन उनका विकास नहीं होने दिया ।इस बार संथाल से कांग्रेस और झामुमो का सफाया हो जाएगा। संथाली जनता विकास के नाम पर भाजपा को वोट देगी। आज की प्रेस वार्ता में प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू,मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक,पूर्व प्रवक्ता मित्तल भी उपस्थित थे।
इस मौके पर प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू ने कहा कि इस बार गांव से शहर तक भाजपा की हवा चल पड़ी है। पहले शहरों से गांव तक हवा चलती थी। बाकी दूसरे दलों का सूपड़ा साफ हो जाएगा । गुड्डू ने कहा कि 45 डिग्री गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में लोगों ने निकलकर मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए वोट किया यह बहुत ही सुखद बात है।उन्होंने सभी वोटरों को बड़ी संख्या में वोट करने के लिए साधुवाद किया। इस बार जनता ने मोदी जी के 5 साल के ट्रैक रिकॉर्ड को देखकर वोट किया है।
सिन्हा/2.10/13मई19