प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 को देवघर आएंगे,तैयारियां जोरों पर

रांची,।सातवें और अंतिम चरण के चुनाव के लिए प्रचार तेज हो गया है। इस चरण में सात राज्यों और एक केन्द्रशासित प्रदेश के 59 निर्वाचन क्षेत्रों में अगले रविवार 19 मई को वोट डाले जाएंगे। विभिन्न राजनीतिक दलों के बड़े नेता जगह-जगह जनसभाएं कर रहे हैं। अंतिम चरण में झारखंड की तीन संसदीय सीटों गोड्डा, दुमका और राजमहल के लिए चुनाव होना है।
संतालपरगना प्रमंडल की तीन लोकसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियां के पक्ष में प्रचार प्रसार के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 मई को देवघर आएंगे। प्रधानमंत्री निर्माणाधीन देवघर एयरपोर्ट मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के तय कार्यक्रम को देखते हुए एसपीजी और स्टेट हैंगर के अधिकारियों की टीम ने देवघर के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राहुल सिंह, एसपी नरेंद्र सिंह के साथ एयरपोर्ट स्थित कुंड में लैंडिंग स्पॉट और सभा स्थल का जायजा लिया। उधर भाजपा के प्रदेश महामंत्री सह विधायक अनंत ओझा ने भी कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता और भाजपा नेता मुख्यमंत्री रघुवर दास पाकुड़ जिले के महेशपुर पोखरिया और सदर प्रखंड के सेजा में आज चुनावी सभा किया। जिसमें राजमहल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी हेमलाल मुर्मू के पक्ष में मतदान की अपील की गयी। उधर, दुमका सीट से महागठबंधन के उम्मीदवार शिबू सोरेन के पक्ष में जेएमएम के नेता हेमंत सोरेन भी आज नाला में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसमें झाविमो प्रमुख बाबूलाल मरांडी के अलावा महागठबंधन के अन्य नेता भी शामिल होंगे।
भोजपुरी के प्रसिद्ध गायक एवं दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी का कल 14 मई को पाकुड के हरिणडंगा हाई स्कूल मैदान मे अपराहन्न 1ः00 बजे भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इस मौके पर राजमहल से भाजपा प्रत्याशी हेमलाल मुर्मू समेत पार्टी के अन्य नेता उपस्थित रहेंगे।
सिन्हा/2.10/13मई19