अहमदाबाद | गुजरात में अब सभी सरकारी गोदामों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे| राज्य के करीब 560 जितने अनाज के गोदाम सीसीटीवी कैमरों से लैस होंगे और इसके लिए गुजरात सरकार ने 30 करोड़ रुपए आवंटित कर दिए हैं| बुधवार को राज्य के सरकारी अनाज के गोदामों में कैमरे लगाने के संदर्भ बोर्ड-निगम की बैठक प्रस्ताव पास किया जाएगा| गौरतलब है सरकारी गोदामों को लेकर आए दिन कोई न कोई विवाद होता रहता है| कभी गोदाम में आग लगना तो कभी गड़बड़ी के मुद्दे पर सरकारी गोदाम विवाद में आ चुके हैं| ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के उद्देश्य से गुजरात सरकार ने राज्य के सभी सरकारी गोदामों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का फैसला किया है|
सतीश/14 मई