गुजरात विधानसभा का मानसून सत्र जुलाई में

अहमदाबाद | गुजरात विधानसभा का मानसून सत्र जुलाई महीने होगा, जिसमें विजय रूपाणी की सरकार संपूर्ण बजट पेश करेगी| 21 दिन चलने वाले विधानसभा के मानसून सत्र में वित्त मंत्री नितिन पटेल नई योजनाओं के साथ पूर्ण बजट पेश करेंगे| पांच दिन पूर्ण बजट और उस पर चर्चा होगी| जिसमें बजटीय मांगों पर चर्चा के लिए 12 दिन का समय आवंटित किया गया है| जबकि तीन दिन सरकारी कामकाज और विधेयकों के लिए मिलेगा| जुलाई महीने के प्रारंभ में शुरू होने वाली विधानसभा के मानसून सत्र के लिए विभिन्न विभागों में तैयारियां तेज हो गई हैं| वित्त विभाग का अन्य विभागों के साथ बैठकों का सिलसिला शुरू हो गया है| बता दें कि लोकसभा चुनाव के चलते गुजरात विधानसभा में लेखानुदान पेश किया गया था|
कांग्रेस ने विधानसभा के सत्र के दौरान सरकार को घेरने की तैयारियां शुरू कर दी हैं| पिछले कुछ महीनों में हुए मूंगफली कांड, तूर कांड, खाद घोटाला समेत हाल की दलित उत्पीड़न की घटनाओं को लेकर कांग्रेस सरकार पर दबाव बनाने का प्रयास करेगी|
सतीश/14 मई