चुनाव मायावती मोदी तीन अन्तिम लखनऊ

सुश्री मायावती ने कहा कि बसपा अध्यक्ष को गैर ईमानदार बताया जा रहा है और उसकी संपत्ति पर सवाल उठाये जा रहे है जबकि वास्तविकता यह है कि जनता और शुभचिंतकों से उन्हें यह संपत्ति मिली है। संपत्ति को लेकर कानून का पालन किया जा रहा है और इसके लिये कर भी जमा कराये जाते है। उनकी संपत्ति खुली किताब की तरह है।
बसपा प्रमुख ने कहा कि देश के सबसे अधिक बेनामी संपत्ति रखने वाले भ्रष्ट लोग भाजपा से जुड़े है। प्रधानमंत्री वास्तव में कुछ है जनता के समक्ष कुछ और बताने की कोशिश कर रहे है।
सुश्री मायावती ने कहा कि वह उत्तर प्रदेश की चार बार मुख्यमंत्री रही और बसपा के शासन के दौरान “ लेने वाले को दिया भी गया”। सत्ता में रहने के दौरान अपराध को नियंत्रित किया गया और कानून व्यवस्था की स्थिति बेहतर बनायी गयी जिसकी लोग अब भी तारीफ करते है।
बसपा नेता ने कहा कि श्री मोदी निश्चित रूप से उनसे अधिक समय तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे लेकिन उनकी विरासत ऐसी रही जो सांप्रायिकता के इतिहास में काले धब्बे के समान है। बसपा के शासन के दौरान उत्तर प्रदेश में विकास का नक्शा बदला गया और राजधानी लखनऊ को खूबसुरत शहर बनाया गया। बसपा के शासन के दौरान उत्तर प्रदेश दंगामुक्त और अराजकता मुक्त रहा।