35 वर्षों के बाद फार्मूला वन में उतरेगी हॉलैंड

हेग । हॉलैंड की 35 वर्षों के बाद फार्मूला वन में वापसी हो रही है। डच टीम 2020 में फार्मूला वन विश्व चैंपियनशिप में उतरेगी और इसका आयोजन फिर अगले तीन वर्षों तक जेन्डवूटर् में होगा। फार्मूला वन और जेन्डवूटर् निगम ने यह घोषणा की। जेन्डवूटर् उत्तरी हॉलैंड में एक तटीय शहर है। यह सकिर्ट उत्तरी सागर के पास स्थित है। इस सकिर्ट का ऍफ़ वन का पुराना इतिहास है और यहां पहली रेस का आयोजन 1952 में हुआ था। यहां आखिरी बार रेस का आयोजन 1985 में हुआ था। रेड बुल टीम के रेसर मैक्स वेरस्टेपन के लोकप्रिय होने से हॉलैंड में एफ़ वन को फिर से लोकप्रियता मिली है। इस सर्किट पर अगले साल होने वाली रेस 31वीं डच रेस होगी। रेस के लिए इस सर्किट का अंतररष्ट्रीय मानकों के अनुरूप फिर से निर्माण किया जाएगा।