चीनी,गुड़,चना नरम;अधिकांश खाद्य तेलों में टिकाव;गेहूं,चावल महंगे

नयी दिल्ली 18 नवंबर (वार्ता) वैश्विक स्तर पर रही गिरावट के बीच स्थानीय बाजार में सामान्य कारोबार रहने से बीते सप्ताह दिल्ली थोक जिंस बाजार में अधिकांश खाद्य तेलों में टिकाव रहा। इस दौरान मांग आने से गेहूं और चावल के भाव बढ़ गये जबकि ग्राहकी की सुस्ती से चीनी,गुड़ और चने में नरमी रही। […]

Continue Reading

फ्रांस में पेट्रोल, डीजल की मंहगाई को लेकर प्रदर्शन, एक की मौत, 106 घायल

पेरिस 17 नवंबर (स्पूतनिक) फ्रांस में पेट्रोल और डीजल की मंहगाई को लेकर हुए प्रदर्शनों में एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि 106 से अधिक घायल हो गये। फ्रांस के गृह मंत्रालय ने यह जानकारी दी। फ्रांस के गृह मंत्री क्रिस्टोफे केस्टनर ने कहा कि फ्रांस में पेट्रोल और डीजल की मंहगाई को लेकर […]

Continue Reading

सोना 80 रुपये चमका ;चांदी 150 रुपये उछली

नयी दिल्ली 18 नवंबर (वार्ता) अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में आयी तेजी के बीच घरेलू बाजार में कम भाव पर खुदरा जेवराती खरीद बढ़ने से बीते सप्ताह दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 80 रुपये की साप्ताहिक बढ़त के साथ 32,150 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इस दौरान सिक्का निर्माताओं के उठाव […]

Continue Reading

कश्मीर में ट्रेन सेवा शुरू

श्रीनगर 18 नवंबरा (वार्ता) जम्मू-कश्मीर में अलगाववादियों के हड़ताल के कारण शनिवार को स्थगित की गई ट्रेन सेवा रविवार को बहाल हो गई। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यूनीवार्ता से कहा,“हमने घाटी में ट्रेन सेवा शुरू कर दी है।” उन्होंने बताया कि उत्तर कश्मीर में श्रीनगर-बडगाम और बारामूला मार्ग पर ट्रेनों का परिचालन रविवार […]

Continue Reading

अपनी ‘ट्रेन फ्रेंड्स’ के संपर्क में है गिरिजा

शो ‘लेडीज स्पेशल’ पर मेघना निकाड़े की भूमिका निभाने के लिए तैयार गिरिजा ओक, उन लोगों में से एक है जो कॉलेज की युवा छात्रा के रूप में मुंबई लोकल ट्रेनों में यात्रा करते समय बने अपने दोस्तों के संपर्क में अब भी हैं! गिरिजा, एक असली मुम्बईकर, जब वह छोटी थी तो रोज़ाना ट्रेन […]

Continue Reading

मोदी के ‘मैग्जिमम प्रोग्रेस’ के बयान पर कमलनाथ ने किया पलटवार

भोपाल, 17 नवंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मध्यप्रदेश का नाम ‘मैग्जिमम प्रोग्रेस’ बताए जाने पर कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ ने पलटवार करते हुए कहा है कि प्रदेश में घोषणाओं, अपराधों और किसानों की आत्महत्या जैसे मामलों में मैग्जिमम प्रोग्रेस हुई है। श्री कमलनाथ ने प्रधानमंत्री श्री मोदी को संबोधित करते हुए […]

Continue Reading

कमलनाथ ने बताया भाजपा के दृष्टि पत्र को झूठ का पुलिंदा

कटनी, 17 नवम्बर (वार्ता) मध्य प्रदेश कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ ने प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से आज जारी दृष्टि पत्र को झूठ का पुलिंदा और छलावा बताया है। श्री कमलनाथ ने आज यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि भाजपा का दृष्टि पत्र पूरी तरह झूठ का […]

Continue Reading

कश्मीर राजमार्ग पर एक तरफ यातायात खुला, लेह

नगर ,17 नवंबर (वार्ता) जम्मू-कश्मीर में यात्री वाहनाें एवं जरुरी वस्तुओं से लदे हुए ट्रकों सहित सैंकड़ों वाहन शनिवार सुबह जम्मू से 300 किलोमीटर लंबे श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग के एक तरफा यातायात से कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुए। लद्दाख क्षेत्र में बर्फ जमा होने एवं सड़कों पर फिसलने की वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग कश्मीर […]

Continue Reading

टिकट नहीं मिलने पर बगावत जारी

जयपुर 17 नवंबर (वार्ता) राजस्थान में सात दिसम्बर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और प्रमुख विपक्ष कांग्रेस की अधिकांश सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा के बाद दोनों दलों में बगावती तेवर थमने का नाम नहीं ले रहा हैं। सीमांत बाड़मेर जिले के चौहटन विधानसभा क्षेत्र से […]

Continue Reading

सर्जरी के बाद भी गुलशन ने की शूटिंग

गुलशन देवैया कहते हैं कि मैं एक्शन सींस की शूटिंग करते समय बहुत सावधान था, इसलिए ‘मर्द को दर्द नही होता’ की शूटिंग के दौरान कोई चोट नहीं पहुंची. गुलशन देवैया जल्द ही निर्देशक वासन बाला की आगामी फिल्म ‘मर्द को दर्द नही होता’ (‘द मैन हू फील्स नो पेन’) में दिखेगे.  दुनिया भर के कुछ प्रमुख फिल्म समारोहों में प्रदर्शितहोने के बाद, फिल्म को आलोचकों और दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली है. इस फिल्म में गुलशन डबल रोल में है, एक रहस्यमय कराटे मास्टर मणी और उसका जुड़वां जिमी. एक एक्शन फिल्म होने के नाते, गुलशन ने कुछ कठिन एक्शन सींस खुद ही किए. इस तथ्य के अलावा कि अभिनेता ने फिल्म में जुड़वां भाइयों की भूमिका निभाई है और घुटने कीसर्जरी से रिकवरी करने के बाद भी एक्शन सींस खुद करना उनके लिए एक चुनौती था. सर्जरी की वजह से वे 8 महीने तक एक्शन से बाहर थे. गुलशन कहते हैं, “फिल्म के दो पात्रों में से एक कराटे मास्टर की भूमिका है, जिसके लिए मुझे एक्शन सींस करना था. मैं एक गंभीर घुटने की सर्जरी से रिकवरी कर रहा था. मुझेअतिरिक्त सावधान रहना पड़ा, क्योंकि इसमें अधिक जोखिम शामिल था. मेरे दाहिने घुटने की सर्जरी हुई थी, मुझे अपने कमजोर बाएं पैर से सब कुछ करना पड़ा. क्योकुशिन कराटेशैली के लिए एक ही पैर से किक मारते हुए उसी पर लैंड भी करना होता है. यह प्रशिक्षकों और एक्शन कोरियोग्राफर के लिए भी एक मुश्किल काम था. हालांकि, हम एक्शन दृश्योंकी शूटिंग करते समय बहुत सावधान थे. इस वजह से शूटिंग की पूरी अवधि के दौरान मुझे कोई मामूली चोट भी नहीं आई.” गुलशन ने लगातार चार महीने तक सप्ताह में तीन दिन प्रशिक्षण लिया और परिणाम अब सामने है. 2012 के क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘पेडलर’ के बाद गुलशन और फिल्म निर्देशकवासन बाला दूसरी बार साथ आ रहे है. मर्द को दर्द नहीं होता अगले साल की शुरुआत में रिलीज के लिए तैयार है. गुलशन, अभिमन्यु दासानी, राधिका मदन और महेश मांजरेकर केसाथ फिल्म में एक डबल रोल में हैं. इस बीच, गुलशन अभी ‘स्मोक’ नामक एक वेब सिरीज में बिहारी गैंगस्टर के रूप में दिख रहे हैं. Regards, Siddhant Manoriya, Studio Talk PR, 9820900070

Continue Reading