इंजीनियरिंग कॉलेज होंगे बंद

रायपुर,। प्रदेश के दस इंजीनियरिंग कॉलेज शैक्षणिक सत्र 2019-20 से बंद हो जायेंगे। इनमें से कुछ पूरी तरह से बंद होंगे, तो कुछ मर्ज होंगे। दो आर्किटेक्चर कॉलेज भी इनमें शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार स्वामी विवेकानंद तकनीकी विवि ने इन कॉलेजों को मर्ज करने और बंद करने अनुमति प्रदान कर दी है। केवल अंतिम प्रक्रिया शेष है। संकट से जूझ रहे इन कॉलेजों ने अपने संस्थान को मर्ज और बंद करने के लिए अनुमति मांगी थी। मर्ज के लिए आवेदन करने वाले संस्थानों को स्वीकृति मिल गई है। क्लोजर मंजूर किये जाने के बाद प्रदेश में इंजीनियरिंग कॉलेजों की संख्या सिर्फ 35 ही रह जायेगी।
दामोदर/मंजू/18मई