1997 की युद्ध फिल्म, ‘बॉर्डर’, जिसमें सनी देओल, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ और अक्षय खन्ना जैसे प्रतिष्ठित कलाकार शामिल हैं, को भारत में अब तक की बनी सर्वश्रेष्ठ युद्ध फिल्म्स में से एक माना जाता है। इसके निर्देशक, जेपी दत्ता ने फिल्म के साथ युद्ध शैली और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में सेना के प्रतिनिधित्व को पुनः स्थापित किया।
उन्होंने ‘एलओसी कारगिल’ और ‘पलटन’ जैसी फिल्म्स के साथ ‘बॉर्डर’ में प्रभावशाली मिलिट्री के चित्रण का अनुसरण किया। फिल्म निर्माता, जिन्होंने हाल ही में अपना 73वां जन्मदिन मनाया, भारतीय सशस्त्र बलों के स्मृति पुष्प- गेंदे के साथ सम्मानित किए जाने वाले पहले नागरिक बन गए हैं। केंद्रीय रक्षा मंत्रालय ने 2017 में भारत की सशस्त्र सेवाओं के तीन प्रमुखों द्वारा शहीद सैनिकों की स्मृति पुष्प के रूप में गेंदे को अपनाने के प्रस्ताव को आगे बढ़ाया था।