महेश पांडे प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित, लवपंती आज़ाद पर प्रसारित किया जा रहा है
इस शो के मुख्य किरदार अर्जुन को अपने पिता द्वारा तय किए गए दायरों के भीतर रहना सिखाया गया है। यहां तक कि उसके सपने भी उसके माता-पिता ने तय किए हैं और उसने उसी के अनुसार अपने जीवन को स्वीकार किया है। लवपंती की कहानी इस बारे में है कि कैसे यह आम लड़का उस स्थिति में पहुंच जाता है, जब उसे पता चलता है कि वो प्यार में है। एक पारंपरिक ब्राह्मण परिवार में पले-बढ़े अर्जुन को रंजना से प्यार हो जाता है, जो एक ठाकुर परिवार की प्रगतिशील सोच वाली लड़की है। अर्जुन से उसके पिता की तरह एक मंदिर का पुजारी यानी ‘पंडित’ बनने की उम्मीद की जाती है। अर्जुन ने अपने परिवार द्वारा निर्धारित सभी नियमों का लगन से पालन किया है।
लेकिन वो उनके सबसे बड़े नियम को ही तोड़ देता है। उसे प्यार हो जाता है और वो अपनी पसंद की लड़की से शादी करता है, वो भी ठाकुर परिवार की लड़की से। घटनाओं के एक नाटकीय मोड़ पर उनका ‘तथाकथित’ प्रेम प्रसंग खुलकर सामने आता है।