# किताब रानी
किताब रानी किताब रानी
मुझे सुनाओ एक कहानी
मछली पीती बस है पानी
बन जाती पानी की रानी
किताब रानी किताब रानी
मुझे सुनाओ एक कहानी
लोमड़ी बड़ी चालक स्यानी
करती बस अपनी मनमानी
किताब रानी किताब रानी
मुझे सुनाओ एक कहानी
पेड़ों की सब पर महरबानी
देते रहते हवा और पानी
किताब रानी किताब रानी
मुझे सुनाओ एक कहानी
बड़ी अच्छी है मेरी नानी
मुझे सुनाए गजब कहानी
किताब रानी किताब रानी
मुझे सुनाओ एक कहानी
खाती चिड़िया दाना पानी
गीत सुनाए अपनी जुबानी
किताब रानी किताब रानी
मुझे सुनाओ एक कहानी
~कवि नितिन राघव
सलगवां बुलन्दशहर
उत्तर प्रदेश