भूखों के सामने राजा नंगा

यह पंक्तियां हैं-जमशेदपुर के ख्याति प्राप्त कविआलोचकश्री राजदेव सिन्हा जी की पांच शब्दों 

में एक गहन दर्शन का दर्शन छिपा हुआ हैlयह मैं इसलिए कहता हूं किआदिकाल से लेकरआज तक

जितने सामाजिक चिंतक हुए हैं उपरोक्त शब्दों पर ही उनका   ध्यान केंद्रित रहा हैlचाहे राजशाही व्यवस्था,हो   तानाशाही व्यवस्था होअथवा जनतांत्रिक व्यवस्था होlभूख को माइनस कर देश को गतिशील देश नहीं बनाया जा सकता हैl

             भूख केआगे राजा नंगा है इस कथन को समझने के लिए हमारे सामनेअब तक जितने दर्शन रचे गए हैं उसके पीछे का इतिहास यही है।भूख के इर्द-गिर्द सामाजिक विकास की धुरी केंद्रित है तथा सामाजिक व्यवस्था को मोटी पतली लकीर में भूख बांटकर रख देती हैlअगर ऐसा नहीं है तो भूखे को खाना खिलाना भूखों के लिए चिंता करना ही तो हैlभूख की पूंछ पकड़ कर लोग बैतरणी पार करते आए हैं।लोकतांत्रिक व्यवस्था में तो भूख को खुशहाल जिंदगी देने का वादा कर सत्ता की कुर्सी पर काबिज हो जाते हैंlलेकिन यह भी सच है।सत्ता पर चढ़ानेऔर सत्ता  से उतार देने की कुरबत भूख में ही निहित है।वर्तमान भारतीय राजनीति के संदर्भ में उपरोक्त बातें सही लगती हैl

                भूख ने राजा को तख्त पर बैठा तो दिया है परंतु उसके अनुरूप उसका आचरण है नहीं! लोकतांत्रिक व्यवस्था का स्वरूप नेतृत्व के आचरण से बनता बिगड़ता हैlलेकिन जब सत्ता का स्वरूप एक पक्षी हो जाता है तो लोकतंत्र कहने मात्र का रह जाता हैlलोकतांत्रिक व्यवस्था का प्राण उस देश का संविधान होता हैl अगर कोई प्रजातंत्र का राजा संविधान को अपने अनुकूल डालना चाहता है तो उसका विरोध होने लगता हैlवर्गीय शासन व्यवस्था में लोकतंत्र में जो सत्ता पर काबिज होता है वह अपने वर्ग की हिफाजत में रात दिन लगा रहता है तथा सोचते रहता है। यही सोच का कारण मुझे वर्तमान व्यवस्था में दिखलाई पड़ता हैl लोकतांत्रिक व्यवस्था में कुर्सी कब्जाने के लिए जो तिकड़म  किया जाता है उसके पीछे सेवा  भावना का लक्ष्य होता हैlयही लक्ष्य,भूख सत्ता की कुर्सी पर उसे बैठा देती हैlसत्ता पर बैठते ही  सत्ता का वर्ग चरित्र उभर आता है और वह अपने वर्ग की सेवा में लग जाता हैl पूंजीपति वर्ग की पार्टी अगर वह पूंजी पतियों की संरक्षण और विकास का रास्ता नहीं खुलेगी तो क्या भूख पीड़ित लोगों के लिए विकास का मार्ग प्रशस्त करेंगी?  

               …..अरविंद विद्रोही

विरसा नगर जोन 2

 जमशेदपुर-831019

 M8789718130