अपना बाँदा

धरती  ऋषि  बाम  देव की,

केन   नदी   का   है  घाट!

यमुना  भी  बहती   यहाँ,

है नवाब  टैंक का ठाट !

दुर्ग अजेय कालिंजर का,

ब्लॉक  है  जिसमे  आठ!

पंच  तहसीलों से जो घिरा,

बुंदेलखंड का है ये भाग!

सात  सौ  इकसठ  गाँव,

खेत – खिलहान और बाग!

शांति- सौहार्द मुहब्ब्त यहाँ ,

कौमी तरानों की बहे राग!

महान साहित्यकारों की तपोभूमि,

पद्माकर,केदारनाथ,नरेंद्र नाम!

विश्व प्रसिद्ध पत्थर यहाँ,

होता शजर का काम !

काली कपास की मिट्टी भी,

आती खेती के बहुत काम!

हिंदी, बुंदेली बोली यहाँ पे,

यहाँ की बात कभी न काट।

बाम्बेश्वर-महेश्वरी मंदिर,

है भूरागढ़ में किला!

जामा मस्जिद विशाल सी

यहाँ सबका दिल मिला!

जहाँ शेर शाह शूरी दफ़न,

है वो ये बाँदा जिला!

-आकिब जावेद

बाँदा,उत्तर प्रदेश