भोपाल । संचालनालय लोक अभियोजन म.प्र. भोपाल में गणतंत्र दिवस पर अजय सिंह भँवर प्रभारी संयुक्त संचालक अभियोजन द्वारा ध्वजारोहण किया गया। लोक अभियोजन जनसंपर्क अधिकारी भोपाल संभाग मनोज त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि लोक अभियोजन संचालनालय एमपी में देश का 73 वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। ध्वजारोहण कार्यक्रम प्रभारी संयुक्त संचालक लोक अभियोजन अजय सिंह भँवर द्वारा किया गया। संयुक्त संचालक महोदय ने माननीय संचालक लोक अभियोजन अनवेष मंगलम की ओर से सभी अभियोजन अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम में सुशील कुमार जैन उपसंचालक अभियोजन, शैलेंद्र शर्मा सहायक संचालक, वंदना परते अतिरिक्त जिला लोक अभियोजन अधिकारी, उदयभान रघुवंशी सहायक संचालक, अमित कुमार शुक्ला एडीपीओ, राम कुमार खत्री एडीपीओ एवं संचालनालय के कर्मचारीगण सम्मिलित हुए।