इन्दौर । भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने बताया कि कुशाभाऊ ठाकरे जन्म शताब्दी वर्ष के अंतर्गत प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार 30 अप्रैल व 1 मई को पूरे प्रदेश में एक साथ अध्यक्ष, बूथ महांत्री व बीएलए, जिन्हें बूथ त्रिदेव की संज्ञा दी गई है का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इन्दौर महानगर के सभी 22 मंडलों में 30 अप्रैल और रविवार 1 मई को त्रिदेवों सहित सभी मंडलों पर साइबर योद्धाओं की भी कार्यशाला आयोजित कर उन्हें प्रशिक्षण दिया गया। रणदिवे ने आगे कहा कि ‘बूथ त्रिदेव’ भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक ताकत है और यही भाजपा को आगे ले जाने का काम भी करते हैं।
बूथ स्तर पर चयनित नगर पदाधिकारियों जैसे संदीप दुबे, वैभव शुक्ला, एकलव्य सिंह गौड़, प्रकाश राठौर, प्रीतम सिंह लूथरा, नितिन पांडे, कमल वाघेला, ऋषि खनूजा, हरप्रीत सिंह बक्शी, सविता अखंड, गायत्री गोगडे, सुधीर कोल्हे, नारायण पटेल, मुकेश मंगल, प्रणव मंडल, पद्मा भोजे, अश्विनी शुक्ला एवं अन्य द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।
मीडिया प्रभारी रितेश तिवारी ने बताया कि इन प्रशिक्षकों द्वारा ‘बूथ त्रिदेवों’ को पार्टी के 6 वार्षिक कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्हें भाजपा के स्थापना दिवस के साथ ही यह भी स्मरण कराया गया कि 23 जून डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस, जन्माष्टमी पर कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती, 25 सितंबर दीनदयाल उपाध्याय की जयंती और 25 दिसंबर भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई की जयंती है। इसके साथ ही उन्होंने 22 करणीय कार्य बूथ त्रिदेव के समक्ष रखें, जिसमें मठ-मंदिरों की सूची और संपर्क की व्यवस्था, दो पहिया वाहन धारक कार्यकर्ताओं की सूची बनाना, माह में एक बार घर-घर संपर्क का अभियान बूथ टोली द्वारा चलाए जाने, मतदाता सूची के पन्ना के अनुसार पन्ना समिति बनाने पर जोर देने, सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों की सूची तैयार करने तथा नए मतदाताओं को पार्टी से जोड़ने आदि विषयों की भी जानकारी दी।
कुशाभाऊ ठाकरे मंडल के बुध त्रिदेव मंडल प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि त्रिदेव को ब्रह्मा, विष्णु, महेश कहा गया है बूथ त्रिदेव उन्हीं की तरह पार्टी की विचारधारा और केंद्र एवं प्रदेश शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।
नगर महामंत्री संदीप दुबे ने प्रशिक्षण सत्र को संबोधित करते हुए कहां की भाजपा और अन्य राजनीतिक पार्टियों में कई सैद्धांतिक अंतर है। भाजपा सिद्धांतवादी पार्टी है अन्य पार्टियां क्षेत्रवाद, भाषावाद और परिवारवाद से आगे नहीं बढ़ पा रही हैं। भाजपा का कभी विघटन नहीं हुआ यह सर्वस्पर्शी पार्टी है। ‘भाजपा’ जब जनता के विकास और उन्हें सशक्त बनाने के लिए कोई योजना बनाती है तो वह हर वर्ग के बारे में सोचती हैं पार्टी की इस तरह की अन्य विशेषताओं को लेकर त्रिदेवों को अपने क्षेत्र में जन-जन से संवाद स्थापित करना है।
इस अवसर पर विधायक महेंद्र हार्डिया सहित मंडल पदाधिकारी व बूथ अध्यक्ष, महामंत्री व बीएलए सहित साइबर योद्धा उपस्थित थे।
उमेश/पीएम/1 मई 2022