अनुषा रंधावा को फाल्के अवार्ड 

 फ़िल्म अमारिस की प्रोड्यूसर अनुषा रंधावा को कृष्णा चौहान फाउंडेशन द्वारा आयोजित लीजेंड दादासाहेब फाल्के अवार्ड – 2022 से सम्मानित किया गया। इस अवार्ड का फंक्शन का आयोजन 4 मई 2022, को मेयर हॉल अंधेरी मुम्बई में किया गया था। जहां ढेर सारी फिल्मी हस्तियां मौजूद थीं। निर्मात्री अनुषा रंधावा ने यह अवार्ड लेकर कहा कि भारतीय फिल्मों के पितामह कहे जाने वाले दादासाहेब फाल्के भारतीय सिनेमा के जनक थे। उस महान हस्ती के नाम पर उनकी स्मृति में डॉ कृष्णा चौहान ‘लीजेंड दादासाहेब फाल्के अवार्ड का भव्य आयोजन पिछले 3 वर्षों से करते आ रहे हैं। उनके नाम का यह सम्मान पाकर मैं खुद को भाग्यशाली और गौरवांवित महसूस कर रही हूं।