अनेरी वजानी भारतीय टीवी इंडस्ट्री में एक बहुत ही चहेता चेहरा है, जिसने बहुत सारे दिलों में अपनी जगह बनाई है। अपनी प्यारी मुस्कान और आकर्षक व्यक्तित्व के साथ, ‘निशा और उसके कजिन्स’ में अपने प्रदर्शन के बाद से अनेरी निस्संदेह कई लोगों की पसंदीदा है। अनेरी अब जल्द ही एक म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाली हैं। अभिनेत्री स्टार प्लस के शो ‘फालतू’ के अभिनेता आकाश आहूजा के साथ स्क्रीन साझा करेंगी।
दोनों को जी म्यूजिक के म्यूजिक वीडियो में दिखाया जाएगा, जिसे जिगर ठक्कर ने निर्देशित किया है। अनेरी कितनी खूबसूरत है और आकाश आहूजा भी कितने हैंडसम दिखते हैं, इसलिये हमें यकीन है कि दोनों की जोड़ी एक खूबसूरत जोड़ी बनेगी। “काली – एक पुनर् अवतार”, “पवित्र भाग्य” और अन्य शो के साथ अपने करियर की शुरुआत करने वाली अनेरी टॉप रेटेड शो “अनुपमा” का भी हिस्सा थीं और उन्होंने “मालविका” उर्फ मुक्कू के किरदार को खूबसूरती से निभाया था।