‘मैत्री‘ में  लीड रोल निभाएंगे नमिश  

प्रयागराज की पृष्ठभूमि में रचा-बसा  शो मैत्री और नंदिनी का रोमांचक और ड्रामैटिक सफर दिखाता है, जहां दोनों एक दूसरे को दिल से बहन मानती हैं। बचपन से ही इन दोनों पक्की सहेलियों का आपस में एक अटूट रिश्ता है। यहां तक कि उनकी मांएं भी उनसे ये सवाल करती हैं कि जब दोनों की शादियां हो जाएंगी, तब वो क्या करेंगी? लेकिन उन दोनों को यकीन है कि उनकी दोस्ती को कोई नहीं तोड़ सकता और शादी के बाद भी वो बेस्ट फ्रेंड्स बनी रहेंगी। मगर यूं लगता है जैसे ज़िंदगी ने उन दोनों के लिए कुछ और ही सोच रखा है, जिसे देखकर सभी ये सोचेंगे कि उलझके दो उंगलियां, चलीं जो बरसों साथ… क्या हुआ कि छूटे हाथ? क्या हुआ कि हुए खिलाफ? 

 श्रेनु पारिख, मैत्री का टाइटल रोल निभाएंगी, वहीं टैलेंटेड एक्टर नमिश तनेजा आशीष (नंदिनी के पति) के रोल में नजर आएंगे। इस पॉपुलर स्टार ने पूर्व में कई शोज़ किए हैं लेकिन वो ज़ी टीवी पर पहली बार ‘मैत्री‘ में नजर आएंगे। वो एक सफल वकील का रोल निभाने जा रहे हैं, जो अपने पेशे को कमाई का ज़रिया नहीं बल्कि लोगों की मदद करने का माध्यम मानता है।