NTR30 दुनिया भर में 5 अप्रैलको रिलीज होने के लिए तैयार 

NTR30 फरवरी में फ्लोर पर जाने के लिए पूरी तरह से तैयार है और दर्शक इंतज़ार नहीं रह सकते!  यह फिल्म 5 अप्रैल, 2024 को दुनिया भर में रिलीज हो रही है। भीम (आरआरआर) के साथ दुनिया भर के दर्शकों के दिलों को जीतने के बाद, यह देखना दिलचस्प होगा कि एनटीआर ग्लोबल ऑडियंस को फिर से कैसे प्रभावित करते है।

NTR30 को साल की सबसे बड़ी और बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट के रूप में जाना जाता है क्योंकि कोराटाला शिवा और NTR लंबे समय के बाद इस फिल्म के लिए फिर से

एक साथ आ रहे हैं। अनिरुद्ध फिल्म के लिए म्यूजिक की तैयारी कर रहे हैं, इसलिए यह कहने की जरूरत नहीं है कि फिल्म के शौकीन रोमांचक ट्रैक और एक किलर बीजीएम की उम्मीद कर सकते हैं।