सरसों की अच्छी कीमत मिल रही है किसानों को

नई दिल्ली । किसानों को सरसों की फसल के बेहतर दाम मिल रहे हैं। बाजार में आवक कम है। मांग ज्यादा है। जिसके कारण नए साल की शुरुआत में भी सरसों के भाव ऊंचे दामों पर बने हुए हैं।
मध्य प्रदेश राजस्थान और हरियाणा के किसानों को इसका जबरदस्त फायदा हो रहा है। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार पूरे साल भर सरसों के दाम ऊंचे बने रहेंगे। सरसों की मांग 3.5 लाख बोरी की होती है। लेकिन मंडियों में 2.25 लाख बोरी सरसों उपलब्ध थी। जिसके कारण मांग ज्यादा होने और आवक नहीं होने से सरसों के रेट आगे भी तेज बने रहेंगे।
मध्य प्रदेश राजस्थान हरियाणा पंजाब उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में सरसों की खेती प्रमुख रूप से होती है। सरसों की खेती का 46 फ़ीसदी उत्पादन राजस्थान में है। इसके बाद मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा सरसों की बुवाई होती है। सरसों का उत्पादन करने वाले राज्यों में 46.6 फीसदी राजस्थान हरियाणा में 12.60 फ़ीसदी मध्यप्रदेश में 11.38 फीसदी उत्तर प्रदेश में 10.49 फीसदी पश्चिम बंगाल में

  1. 81 फ़ीसदी तथा देशभर के अन्य राज्यों में 12.32 फीसदी सरसों का उत्पादन होता है।