गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करो अभियान से आगामी 1 माह में 5 करोड़ गौ भक्तों को जोड़ने का लक्ष्य

इन्दौर । गौ वध के विरोध में देश भर के जनप्रतिनिधियों से मिल समर्थन प्राप्त कर रहे अभियान के राष्ट्रीय संयोजक अशोक लुनिया ने गौ वंश को राष्ट्रीय पशु घोषित करो अभियान के तहत जारी अहिंसा यात्रा को और अधिक मजबूती प्रदान करने के लक्ष्य से देश के आम नागरिकों को अभियान से जोड़ने के लिए जन से जनपथ तक डिजिटल हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की।
लुनिया ने गूगल फॉर्म के माध्यम से एक समर्थन पत्र लांच किया जिसको जन से जनपथ तक हस्ताक्षर अभियान नाम दिया गया है। यात्रा संयोजक लुनिया ने मीडिया से जानकारी साँझा करते हुए कहा की हम आगामी 1 माह में 5 करोड़ गौ भक्तों को निशुल्क रूप से अभियान से जोड़ेंगे। वहीं देशभर के 4980 विधायकों (विधानसभा एवं विधानपरिषद) व 788 सांसदों (लोकसभा एवं राज्यसभा) से लिखित समर्थन प्राप्त करने के साथ ही भारत के अंतिम नागरिक तक पहुँच कर गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने के लिए समर्थन प्राप्त करेंगे। ताकि सभी के समर्थन से गौ माता को इन्साफ मिल सके।
अहिंसा यात्रा वेबसाइट – https://ahinsayatra.com/
गूगल फॉर्म – समर्थन पत्र – https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLScv-yYI9RavD2QynTswA5vCDsnRvPJd74pYPZXkJMbq429Pog/viewform?usp=sf_link