आर्मी जवानों की भावात्मक भावनायों को दर्शाता ‘ पहली किरण’

FEATURED TOP STORIES लाइफ़स्टाइल

‘आज़ाद हिन्द फिल्म क्रिएशन’ के बैनर तले बने म्यूजिक एल्बम ‘पहली किरण’ के निर्माता इंडियन आर्मी के कमांडो अश्विन कटारिया है। इसके संगीतकार, गायक व गीतकार ईशान पंड्या है। इसके वीडियो का निर्देशन अश्विन कटारिया है और इसमें मुख्य कलाकार अश्विन कटारिया और हेतवी शाह है।
‘पहली किरण’ के निर्मता, निर्देशक व एक्टर अश्विन कटारिया है, जोकि सूरत (गुजरात) के रहने वाले है। और पिछले ११ वर्षों से इंडियन आर्मी में कमांडो के तौर पर काम कर रहे है। यह उनका पहला म्यूजिक एल्बम है और अगले साल एक हिन्दी फीचर फिल्म ‘पोस्टिंग’ भी बनाने जा रहे है। अपने म्यूजिक एल्बम के बारे में अश्विन कटारिया,” हमलोग जब घर आते है तो हमारे माता -पिता, भाई – बहन, पत्नी- प्रेमिका व अन्य परिवार के लोगों के सुख -दुःख को इस एल्बम में दिखाया है। मैं चाहता हूँ कि आम जनता हमलोगों के सुख -दुःख को और भावनाओं को समझे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *