आज से राजबाड़ा नो व्हीकल झोन, कारों की एंट्री पहले ही बंद थी धनतेरस से दोपहिया वाहन भी नहीं जा सकेंगे

इन्दौर | त्योहारों पर विंडो खरीदारी के लिए सुप्रसिद्ध राजबाड़ा क्षेत्र में भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था व्यवस्था के मद्देनजर फोरव्हीलर की एंट्री को पहले ही बंद कर टूव्हीलर को एंट्री की अनुमति दी गई थी, लेकिन धनतेरस (29 अक्टूबर) के दिन इनकी भी एंट्री बंद रहेगी। हालांकि व्यापारियों ने टूव्हीलर की एंट्री बंद करने के निर्णय का विरोध किया है। व्यापारियों ने काले कपड़े पहनकर इस कदम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस से मांग की कि टूव्हीलर की एंट्री बंद न की जाए। इस पर डीएसपी करण शर्मा ने व्यापारियों से बातचीत कर स्पष्ट किया कि यह प्रतिबंध सिर्फ धनतेरस के दिन ही लागू होगा, लेकिन जरूरत पड़ने पर टूव्हीलर की एंट्री अन्य दिनों में भी रोकी जा सकती है।