मुंबई । मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया से एलीफेंटा जा रही एक नाव समुद्र में पलट गई जिससे एक यात्री की डूबने से मौत होने की खबर है। ये नाव एलीफेंटा जा रही थी और नाव पर 30-35 यात्री सवार थे। इस बीच यात्रियों का बचाव अभियान जारी है। दुर्घटनाग्रस्त नाव का नाम नीलकमल है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि हादसा दो नावों के आपस में टकराने के कारण हुआ। नौसेना की 11 नावें, 3 समुद्री पुलिस नावें और एक तटरक्षक नौका मौके पर पहुंच गई है। नावों के साथ चार हेलीकॉप्टरों की मदद से तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने समुद्र किनारे के नागरिकों की मदद ली है। कोस्ट गार्ड से मिली जानकारी के मुताबिक 21 यात्रियों को बचा लिया गया है। इनमें से 1 यात्री को मृत घोषित कर दिया गया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, नौका नीलकमल उरण के करंजा के पास पलट गई। प्रारंभिक जानकारी है कि इसमें 30 से 35 यात्री सवार हैं। नौसेना, तटरक्षक बल, येलोगेट पुलिस स्टेशन और स्थानीय मछली पकड़ने वाली नौकाओं की मदद से बचाव अभियान चल रहा है।