गुना | भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा जी के गुना आगमन पर नव नियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार ने उनका शाल श्रीफल एवं बड़ी माला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया साथ ही टेकरी सरकार की तस्वीर भेंट कर अभिनन्दन किया। इसी के साथ ही नगर पालिका अध्यक्ष सविता अरविंद गुप्ता द्वारा भी शाल श्रीफल एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विकास जैन नखराली ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा का भोपाल से ग्वालियर जाते समय नगर मंडल अध्यक्ष अर्जुन राजपूत के होटल पर बाय पास पर भाजपा जनों ने भव्य अगवानी कर प्रदेश अध्यक्ष का उपस्थित वरिष्ठ भाजपा नेता, मंडल अध्यक्ष एवं बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं ने उनका माल्यार्पण एवं पुष्प वर्षा कर इतिहासिक स्वागत किया। तत्पश्चात प्रदेश अध्यक्ष ग्वालियर के लिए प्रस्थान किया।