मुनि आदित्य सागर जी को उपमुख्यमंत्री ने जीनियस अवॉर्ड से किया सम्मानित

इन्दौर (ईएमएस) 38 वर्ष की अल्पायु में सर्वाधिक ग्रंथों की रचना करने और अनेक भाषाओं पर उनके असाधारण अधिकार के लिए श्रुतसंवेगी मुनि आदित्य सागर जी को मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने प्रतिष्ठित जीनियस अवॉर्ड से सम्मानित किया। आचार्य विशुद्ध सागर के प्रमुख शिष्यों में से एक मुनि आदित्य सागर जी ने इस उपलब्धि से श्रमण संस्कृति को गौरवान्वित किया है। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दहू ने कहा कि यह सम्मान जैन धर्म और समाज के लिए गर्व का क्षण है। इस उपलब्धि पर दिगंबर जैन समाज के डॉ. जैनेंद्र जैन, आजाद जैन, हंसमुख गांधी, टीके वेद, मयंक जैन और विजेंद्र सोगानी सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने हर्ष व्यक्त किया।