इन्दौर | अज्ञात कारणों के चलते एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मामला आजाद नगर थाना क्षेत्र का है। मृतक का नाम राकेश सोलंकी पिता वालसिंह उम्र पच्चीस साल निवासी मूसाखेड़ी है। वो अनाज मंडी के पास होटल चलाता था। आजाद नगर थाना पुलिस के अनुसार रविवार को उसका होटल बंद रहता है तो वह घर पर ही था। पिता वाल सिंह दोपहर में जब पानी भर रहे थे तब राकेश कमरे में सो रहा था। शाम को उन्होंने देखा कि बेटा राकेश फंदे से लटका हुआ है। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दे उसे नजदीकी अस्पताल लेकर गए लेकिन उसकी मौत हो गई थी। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कार्रवाई शुरू कर दी है।