आज प्रियंका गांधी का पटना में महिला संवाद और मोतिहारी में विशाल जनसभा

पटना । अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी की राष्ट्रीय महासचिव और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा आज दिनांक 26 सितंबर को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम, पटना में महिला संवाद कार्यक्रम में अपराह्न 12 बजे हिस्सा लेंगी और इसके बाद वे पटना से प्रस्थान कर मोतिहारी के गांधी मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगी। इस बात की जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने बताया कि राष्ट्रीय महासचिव व सांसद प्रियंका गांधी 26 सितंबर को पटना एयरपोर्ट से सीधे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी और इसमें वें महिलाओं से सीधा संवाद करेंगी। इस कार्यक्रम के पश्चात वे सीधे मोतिहारी गांधी मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करने के लिए प्रस्थान कर जाएंगी। मोतिहारी में अपराह्न 3 बजे से जनसभा को संबोधित करेंगी।