ईशिका ने  ‘जब ज़ोडियाक्स मेट’ बनाई, 

मनोरंजन

ईशिका शाही, एक नई वेब सीरीज़ लेकर आ रही हैं जिसका नाम है जब ज़ोडियाक्स मेट। यह सीरीज़ 16 जनवरी 2026 से चैनल पर स्ट्रीम होगी। यह एक अनोखी कॉन्सेप्ट वाली सीरीज़ है, जो प्यार की तलाश में हर सन साइन को आने वाली आम लेकिन दिल से जुड़ी चुनौतियों को दर्शाती है।जब ज़ोडियाक्स मेट का निर्माण राजन शाही की डायरेक्टर’s कट प्रोडक्शन ने किया है और यह प्रोड्यूसर-राइटर पर्ल ग्रे के कॉन्सेप्ट पर आधारित है। 12 एपिसोड की इस लिमिटेड सीरीज़ का निर्देशन ऋषि मंडियल ने किया है।इसमें उर्वशी ढोलकिया, अश्नूर कौर, गौरव खन्ना, अनेरी वजानी, सचिन त्यागी, निशी सक्सेना, ज़ान खान, सिकंदर खरबंदा और देबत्तमा साहा जैसे कलाकार नज़र आएंगे।