24वें ज़ी सिने अवॉर्ड्स 2026 में सितारों से सजी शाम को और यादगार बना दिया वरुण धवन और सोनम बाजवा की शानदार परफॉर्मेंस ने। वरुण धवन ने अपनी दमदार परफॉर्मेंस से शाम की शुरुआत ही जोश से भर दी। अपनी जबर्दस्त एनर्जी और शानदार स्टेज प्रेज़ेंस के लिए पहचाने जाने वाले वरुण ने ‘बिजुरिया’, ‘सैटरडे सैटरडे’ और अपने कई हिट गानों की मेडली पर परफॉर्म करते हुए मंच पर आग लगा दी। उनकी जोशीली परफॉर्मेंस ने पूरे माहौल को उत्साह से भर दिया और दर्शकों को अपनी सीटों से खड़े होकर झूमने पर मजबूर कर दिया।एंटरटेनमेंट का स्तर और ऊपर ले जाते हुए सोनम बाजवा ने भी अपनी एनर्जी और शानदार स्टेज प्रेज़ेंस से इस भव्य जश्न में चार चांद लगा दिए। ‘ओ मेरी ज़ोहरा जबीं’, ‘धुरंधर’ के गाने ‘शरारत’ और कई अन्य लोकप्रिय गानों पर परफॉर्म करते हुए सोनम ने अपने एक्सप्रेशन और जोशीली कोरियोग्राफी से दर्शकों का दिल जीत लिया और ज़ी सिने अवॉर्ड्स 2026 की इस शाम को और भी खास बना दिया।

